पेड़ पर फंदा लगाकर व्यक्ति ने किया सुसाइड
एक्सीडेंट के बाद मानसिक रूप से हो गया था बीमार, जयपुर में चल रहा था इलाज
टोंक | टोंक जिले के सदर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने पेड़ पर फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। सुबह लोगों ने उसको फंदे से लटके देखा तो पुलिस को सूचना दी। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर सआदत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
एएसआई बाबूलाल ने बताया कि बमोर निवासी सूरजमल पुत्र मोहनलाल गुर्जर का करीब 5 साल पहले बूंदी में एक्सीडेंट हो गया था। वह कुछ दिनों बाद शारीरिक रूप से ठीक हो गया, लेकिन सिर में चोट लगने से वह मानसिक रूप से बीमार हो गया था। इसके लिए परिजन उसका जयपुर में इलाज भी करवा रहे थे। संभवत अलसुबह उसने नीम के पेड़ पर साफी का फंदा बनाकर सुसाइड कर लिया। पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर पंचनामा तैयार कर पोस्टमॉर्टम करवाया और उसे परिजनों को सौंप दिया।
खेती बाड़ी करता था मृतक
मृतक सूरजमल खेती बाड़ी करता था। हालांकि एक्सीडेंट के बाद मानसिक रूप से बीमार होने के बाद काम कम ही करता था। उसके एक बेटा और एक बेटी है।

0 Response to " पेड़ पर फंदा लगाकर व्यक्ति ने किया सुसाइड"
एक टिप्पणी भेजें