Advertisement

अवकाश घोषित करने पर जताया आभार

अवकाश घोषित करने पर जताया आभार

 

रिपोर्टर:- (ओपी शर्मा)

पीपलू | प्रसिद्ध समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती के मौके पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा सार्वजनिक अवकाश के प्रस्ताव को मंजूरी देने पर क्षेत्र के माली समाज में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। माली समाज जिलाध्यक्ष कैलाश मोरी, उपाध्यक्ष नारायण सांखला, तहसील अध्यक्ष कैलाश कच्छावा झिराना, सैनी विकास संस्थान अध्यक्ष मांगीलाल अजमेरा, पीपलू सरपंच कविता सैनी, पासरोटिया सरपंच शंकरलाल सैनी, उचित मूल्य दुकान आवंटन सलाहकार समिति सदस्य रामबिलास सैनी, वार्ड पंच बंशी अजमेरा, सीताराम, राधेश्याम, राजाराम अजमेरा, रामकल्याण, उम्मेद, रमेशचंद, बाबूलाल शिवाड़ आदि समाजबंधुओं ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए मिठाई बांटकर खुशी मनाई हैं। 

जिलाध्यक्ष कैलाश मोरी ने बताया कि प्रसिद्ध समाज सुधारक ज्योतिबा फुले ने देश से छुआछूत खत्म करने और समाज को मजबूत बनाने की दिशा में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने समाज को कुरीतियों से मुक्त कराने, बालिकाओं और दलितों को शिक्षा से जोडऩे का काम किया।उन्होंने किसानों और मजदूरों के हकों के लिए भी संगठित प्रयास किए। ऐसे में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 11 अप्रैल महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती के मौके पर सार्वजनिक अवकाश घोषित कर समाज को सौगात दी हैं। 

जयंती पर होगा पुष्पाजंलि कार्यक्रम

महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर मंगलवार को कस्बे में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित कर फुले के योगदान को याद किया जाएगा।

0 Response to "अवकाश घोषित करने पर जताया आभार"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status