तीन सदस्यीय शिष्टमंडल मिला आईएएस आरती डोगरा से।
रिपोर्टर:-आशीष डालमिया
मालपुरा | मालपुरा निवासी श्याम सुंदर शर्मा-सचिव और प्रबंधक शिवम माडर्न शिक्षा समिति उच्च माध्यमिक विद्यालय के नेतृत्व मे आरती डोगरा (IAS) विशिष्ट निजि सहायक द्वितीय मुख्यमंत्री से आज शासन सचिवालय परिसर स्थित मुख्यमंत्रित्व कार्यालय मे तीन सदस्यीय शिष्टमंडल के साथ शिष्टाचार भैट की तथा उन्हे " मालपुरा " को जिला बनाने को लेकर गत 4 अप्रेल 2023 को सिचाई भवन परिसर मे स्थित रामलुभाया जी को दिए प्रतिवेदन पर यथाशीघ्र मुख्यमंत्री को अवगत कराकार अग्रिम कार्यवाई के लिए अनुरोध किया।साथ मे मालपुरा उपखंड मे ए डी एम कार्यालय को शीघ्र कार्यवाई मे लाया जाए।
अन्य मांग पत्र मे मालपुरा मे स्टेडियम, स्वामी विवेकानंद विधालय मे प्राथमिक विद्यालय संचालन, मेहरू से मानदोलाई तक पक्की सडक, मानदोलाई अस्पताल को सामुदायिक अस्पताल मे कन्वर्ट और मौर थाना को शीघ्र शुरू करने के लिए निवेदन किया। आरती डोगरा ने
जिले के लिए कहा मुख्यमंत्री को अवगत करा देगे लेकिन निर्णय रामलुभाया कमेटी की अनुशंसा पर ही होना है। आरती डोगरा को श्री कल्याण जी के दर्शनलाभ के लिए निमंत्रित किया।
शिष्टमंडल मे महेश शर्मा और बरोल सरपंच हनुमान गुर्जर साथ थे।

0 Response to "तीन सदस्यीय शिष्टमंडल मिला आईएएस आरती डोगरा से।"
एक टिप्पणी भेजें