Advertisement

बाइक स्लिप होने से गार्ड घायल-गंभीर हालत में टोंक रेफर, जयपुर से बूंदी जाते समय हुआ हादसा

बाइक स्लिप होने से गार्ड घायल-गंभीर हालत में टोंक रेफर, जयपुर से बूंदी जाते समय हुआ हादसा



सोमवार देर रात की है घटना
निवाई |  सोमवार की रात राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित महावीर ढाबे के समीप अनियंत्रित होकर एक बाइक फिसल गई जिससे बाइक सवार सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर थाना अधिकारी छोटेलाल मय जाप्ते  के साथ मौका स्थल पर पहुंचे। घायल युवक को पुलिस ने प्राथमिक उपचार के लिए राजकीय सामुदायिक चिकित्सालय में भर्ती करवाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने घायल युवक को जिला अस्पताल टोंक के लिए रेफर कर दिया। थानाधिकारी छोटेलाल ने जानकारी देते बताया कि युवक रामलाल पुत्र धरालाल मीणा उम्र 37 वर्ष निवासी पिपलिया दुर्गापुर, बूंदी का रहने वाला है। वह मोटरसाइकिल से जयपुर से बूंदी जा रहा था। इसी दौरान निवाई एनएच 52 महावीर ढाबे के समीप उसकी बाइक स्लिप हो गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि घायल युवक जयपुर में एक बैंक में गार्ड की नौकरी करता है। वह मोटरसाइकिल से जयपुर से दुर्गापुर बूंदी जा रहा था।

0 Response to "बाइक स्लिप होने से गार्ड घायल-गंभीर हालत में टोंक रेफर, जयपुर से बूंदी जाते समय हुआ हादसा"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status