Advertisement

 गुरू गोरखनाथ बोर्ड का सरकार शीघ्र करें गठन

गुरू गोरखनाथ बोर्ड का सरकार शीघ्र करें गठन


नाथ समाज की मांग, जयपुर में होगा एक दिन का महा संगम
निवाई | ग्राम श्योसिंहपुरा में जिलाध्यक्ष हरजीनाथ नासिरदा वालों की अध्यक्षता में नाथ समाज की मीटिंग का आयोजन किया गया। मिटिंग में बताया कि राजस्थान नाथ समाज काफी लम्बे समय से गुरु गोरखनाथ बोर्ड का गठन करने की सरकार से मांग कर रहा है। लेकिन गहलोत सरकार ने समाज की  मांग को अब तक नहीं सुना है जिससे नाथ समाज में भारी आक्रोश है। वक्ताओं ने कहा कि  सरकार को अपनी ताकत दिखाने एवं सरकार को चेताने के लिये एक दिन का महा संगम का आयोजन किया जा रहा है। महा संगम में पूरे राजस्थान से अधिक से अधिक संख्या में पहुँचने के लिए पीले चावल बांटकर आह्वान किया जा रहा है। इस अवसर पर चौथमल योगी, पीपलू प्रदेशकार्यकरिणी सदस्य शंकर लाल योगी संथली, जिलाध्यक्ष युवा प्रकोष्ट टोंक निर्मल कुमार योगी, निवाई प्रदेश शिक्षामंत्री राजस्थान नाथ समाज, सुरेश चंद योगी, बाबूलाल योगी डीलर, रामप्रसाद योगी पूर्व तहसील अध्यक्ष निवाई, रामनिवास योगी, श्यामलाल योगी उपाध्यक्ष युवा मोर्चा भाजपा देहात मंडल निवाई, रामसहाय योगी,रामस्वरूप योगी, मायाराम योगी, शम्भूदयाल योगी, बनवारीलाल योगी, राकेश योगी, भजन योगी, परमेश्वर योगी व सियाराम योगी आदि मौजूद रहे।

0 Response to " गुरू गोरखनाथ बोर्ड का सरकार शीघ्र करें गठन "

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status