डंपर की टक्कर में बाइक सवार दो घायल, टोक रेफर
रिपोर्टर:- (ओपी शर्मा)
पीपलू | ग्राम हमीरिया के पास बाइक व डंपर की टक्कर में बाइक सवार दो हुए घायल, टोक रेफर। टोंक पीपलू उपखंड क्षेत्र के ग्राम हमीरीया में आज रविवार को बाइक सवार दो युवकों को एक डंपर ने टक्कर मार दी जिससे दोनों युवक गंभीर घायल हो गए 108 एंबुलेंस ने पहुंच युवकों को पीपलू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया। जहां पर चिकित्सक योगेंद्र चोपड़ा ने युवकों का प्राथमिक उपचार कर गंभीर हालत के चलते टोंक रेफर कर दिया। जानकारी अनुसार ग्राम काशीपुरा बागरिया की ढाणी निवासी सुखलाल पुत्र पन्नालाल बागरिया उम्र 25 साल व धर्मराज पुत्र कानाराम बागरिया दोनों परिवार में शादी समारोह को लेकर कार्ड बांटने ग्राम चांदमाकला जा रहे थे। जहां पर ग्राम हमीरीया के पास एक डंपर ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों घायल हो गए। सूचना पर 108 एंबुलेंस चालक मोहनलाल व सियाराम ने पहुंच दोनों युवकों को पीपलू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया। जहां पर चिकित्सकों ने गंभीर हालत के चलते टोंक रेफर किया है।

0 Response to " डंपर की टक्कर में बाइक सवार दो घायल, टोक रेफर"
एक टिप्पणी भेजें