Advertisement

अज्ञात चोरों ने सेंध लगाकर सोने चांदी के गहने चुराऐ।

अज्ञात चोरों ने सेंध लगाकर सोने चांदी के गहने चुराऐ।



रिपोर्टर:- (ओपी शर्मा)

पीपलू ग्राम जयकिशनपुरा में एक मकान में अज्ञात चोरों ने सेंध लगाकर ₹660000 नकदी ₹460000 के सोने चांदी के गहने चुरा कर ले गए। ग्राम जय किशनपुरा निवासी शिवजी लाल पुत्र रामेश्वर ब्राह्मण ने रिपोर्ट देते हुए बताया कि मैं व मेरा परिवार रात को सो रहा था रात के समय अज्ञात चोर मेरे मकान के पीछे से अलमारी का पत्थर उखाड़कर अंदर घुसे और अंदर  मकान में रखे सोने के गहने जिनमें एक नथ,टोप्स, बोरला,ओगन्या,  दो मांडलिया कीमत करीब ₹250000 तथा चांदी के गहने 4 कड़ियां,दो कड़ूले ,एक जोड़ी टनका,आवला,एक पायजेब, तीन चांदी की चेन, दो अंगूठियां तथा 20 चांदी के सिक्के कीमत करीब ₹210000 व पुत्रियों की शादी के लिए घर में रखी नगद राशि ₹660000 भी अज्ञात चोर चुरा कर ले गए।पीपलू थाना प्रभारी प्रह्लाद सहाय ने सूचना पर मौके पर पहुंचकर जायजा लिया है। तथा वह एफएसएल टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए हैं। 

0 Response to "अज्ञात चोरों ने सेंध लगाकर सोने चांदी के गहने चुराऐ।"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status