Advertisement

 माली सैनी समाज छात्रावास में ज्योतिबा फुले जी की जयंती मनाई गई

माली सैनी समाज छात्रावास में ज्योतिबा फुले जी की जयंती मनाई गई



 टोंक | माधेवाली टोंक माली सैनी समाज छात्रावास में ज्योतिबा फुले जी की जयंती मनाई गई ज्योतिबा फूले  जी की मूर्तिपर माला पहनाकर ज्योतिबा फुले के अमर रहे के नारे लगाए गए।भाजपा जिला महामन्त्री प्रभु बाडोलिया ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला उन्होंने कहा की नारी शिक्षा एवं समाज के कमजोर वर्ग के लोगों के उत्थान के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित करने वाले महान समाजसेवी, विचारक एवं ज्योतिबा फूले का  जन्म एक साधारण परिवार में हुआ था श्री ज्योतिबा फुले जी एक समाज सुधाकर, विचारक, लेखक दार्षनिक थे।भाजपा जिला महामंत्री प्रभु बाडोलिया ने बताया महात्मा ज्योतिबा फुले एक महान समाज सुधारक, लेखक, क्रांतिकारी, दार्शनिक और सामाजिक कार्यकर्ता थे । उन्होंने अपने पूरे जीवन में छुआछूत, स्त्री शिक्षा, विधवा विवाह जैसी समाज में व्याप्त बुराइयों को समाप्त करने के लिए संघर्ष किया. जिसकी वजह से वह आज भी युवा पीढ़ी के लिए वें प्रेरणा स्रोत हैं।इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री प्रभु बाडोलिया भाजपा टोंक OBC मोर्चा जिलाध्यक्ष श्री राजेंद्र सैनी भाजपा जिला iT संयोजक श्री लोकेशगुप्ता जिला महिला मोर्चा महामंत्री श्रीमति अंजली गुप्ता ख़ुशबू सैनी आदि मौजूद रहे। महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर सभी को बहुत बहुत हार्दिक शुभकामनाएँ बहुत बहुत बधाई

0 Response to " माली सैनी समाज छात्रावास में ज्योतिबा फुले जी की जयंती मनाई गई"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status