Advertisement

 अवैध बजरी से भरी 2 ट्रैक्टर-ट्राली जब्त

अवैध बजरी से भरी 2 ट्रैक्टर-ट्राली जब्त

बनास नदी से भरकर ला रहे थे बजरी, पुलिस को देख फरार हो गए ड्राइवर

टोंक | टोंक जिले की दूनी थाना पुलिस ने मंगलवार को बनास नदी से अवैध बजरी भरकर जा रही 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की है। इस दौरान पुलिस को देखकर इनके ड्राइवर फरार हो गए। पुलिस ने दोनों ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त करके थाना परिसर में खड़ा करवाया है। पुलिस ने ट्रैक्टर ड्राइवरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

देवली सुरेश कुमार मेघवाल ने बताया कि करीब डेढ़ महीने पहले देवली, दूनी थाना क्षेत्र से गुजर रही बनास नदी में लीज की अवधि खत्म हो चुकी है। अभी बजरी खनन के लिए कोई नई लीज नहीं हुई है। ऐसे में इस क्षेत्र में बजरी खनन और परिवहन पूरी तरह से अवैध है। जिले के अन्य क्षेत्रों समेत इस क्षेत्र में बजरी खनन रोकने के लिए एसपी राजर्षि राज वर्मा ने सख्त निर्देश दे रखे हैं। उनके आदेश पर इन दिनों बजरी माफियाओं पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने बताया कि मंगलवार सुबह दूनी पुलिस की टीम को राजमहल रपटे के पास बनास नदी में गश्त के दौरान बजरी से भरे 2 ट्रैक्टर आते दिखे। पुलिस की जीप को देखकर उनके ड्राइवर फरार हो गए। पुलिस टीम ट्रैक्टर-ट्रॉली के पास पहुंची और आसपास ड्राइवर की तलाश की, लेकिन अंधेरा होने से कोई नजर नहीं आए। इसके बाद पुलिस टीम ने बजरी से भरे दोनों ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर थाने ले आई। दोनों ट्रैक्टर के मालिकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

0 Response to " अवैध बजरी से भरी 2 ट्रैक्टर-ट्राली जब्त"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status