Advertisement

अपराधी खुले घूम रहे, सीएम को कुर्सी की चिंता

अपराधी खुले घूम रहे, सीएम को कुर्सी की चिंता

 

कानून व्यवस्था को लेकर सड़क पर उतरे भाजयुमो कार्यकर्ता, कुर्सी लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे

कोटा | राजस्थान की कानून व्यवस्था को लेकर भारतीय जनता युवामोर्चा कार्यकर्ता कोटा में सड़क पर उतर गए हैं। भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष गिर्राज गौतम की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने सर्किट हाउस से कलेक्ट्रेट तक रैली निकाली। बढ़ते अपराध व पचपदरा में दलित महिला के साथ हुई दरिंदगी के विरोध में राज्यपाल के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन दिया। कार्यकर्ता अपने साथ एक कुर्सी भी लेकर आए। जिस पर मुख्यमंत्री राजस्थान का पर्चा लगा रखा था।

गिर्राज गौतम ने कहा- राजस्थान में अपराध अपनी चरम सीमा पर पहुंच चुका है। अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। प्रदेश के हर कोने महिलाओं के साथ बलात्कार, दलितों पर अत्याचार, लूट, चाकूबाजी, फायरिंग जैसी घटनाएं आम बात हो गई है। प्रदेश के मुखिया और मंत्री इन पर लगाम लगाने के बजाय कुर्सी पर चिपक कर बैठे हुए हैं। उन्हें केवल अपनी कुर्सी की चिंता है। बस किस तरह कुर्सी बचे रहे।

इसी कुर्सी के मोह ने पूरे प्रदेश को अपराध की भट्टी में झोंक दिया है। आज ज्ञापन के जरिए सीएम को कुर्सी भेज रहे है ताकि वो इस कुर्सी से चिपके रहे। किसान, महिला, युवा सहित सभी वर्ग इस सरकार से तंग आ चुके है। कार्यकर्ताओं ने पचपदरा की घटना में शामिल अपराधी को फांसी की सजा और परिवार को न्याय दिलाने के लिए राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया है।

0 Response to "अपराधी खुले घूम रहे, सीएम को कुर्सी की चिंता"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status