कोटा में व्यापारी से साढ़े 5 लाख की लूट
दिनदहाड़े चाकू व पिस्टल दिखाकर नोट से भरा बैग ले गए, बैंक में पैसे जमा कराने जा रहा था
कोटा | कोटा के उद्योग नगर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े बेखौफ बदमाश ने एक व्यापारी से साढ़े 5 लाख रुपए लूटकर फरार हो गए। घटना उस वक्त हुई, जब व्यापारी अपने कलेक्शन का पैसा बैंक में जमा कराने जा रहा था। उसी दौरान बाइक सवार चार-पांच बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। लूट की सूचना के बाद पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। पूरे कोटा रेंज में नाकाबंदी करवाई। लेकिन बदमाशों का पता नहीं लगा। पीड़ित व्यापारी विकास जैन ने थाने में शिकायत दी है। बताया जा रहा है कि पास में उसका गोदाम था। गोदाम से जो रकम इकठ्ठी होती है। उसे हर 2 दिन बाद बैंक में जमा कराने जाता है।
विकास जैन का कन्फेक्शनरी आइटम की एजेंसी का काम है। गंदे नाले के पास किराए से गोदाम ले रखा है। दोपहर साढ़े 12 बजे करीब वो कलेक्शन का पैसा बैंक में जमा कराने जा रहे थे। उनके बैग प 5 लाख 83 हजार रूपए रखे बताए। थेगड़ा रोड़ पर 4-5 बदमाशों ने रोक लिया। चाकू व पिस्टल दिखाकर उनके पास से बैग छीनकर फरार हो गए। पीड़ित व्यापारी ने लूट की घटना के बारे में पुलिस को बताया। इसके बाद पुलिस की अलग अलग टीमें बदमाशों की तलाश में जुटी।
विकास जैन ने बताया कि वो सरस्वती एनक्लेव से पत्रिका रोड पर बैंक में पैसे जमा कराने जा रहे थे। रास्ते में एक गाड़ी आड़ी खड़ी हुई मिली। उन्होंने रोका। चाकू ,बंदूक दिखाकर मुझे डराया और मेरा बैग छीन कर भाग गए। बैग में 6 लाख के आसपास रकम थी। उनके पास दो गाड़ियां थी। वो 5 से 6 लोग थे। एक के पास पिस्टल, एक के पास रॉड, एक के पास चाकू था। सब अलग-अलग खड़े थे। बदमाशों ने उसके साथ मारपीट नहीं की।
उधोग नगर थाना सीआई मनोज सिकरवार ने बताया कि पीड़ित विकास जैन ने बताया कि उनके कन्फेक्शनरी आइटम की एजेंसी है। दोपहर में पैसे जमा कराने बैंक जा रहे थे। 4-5 बदमाश नोट का बैग छीनकर भाग गए। बदमाशों की तलाश में टीम लगी हुई है।

0 Response to "कोटा में व्यापारी से साढ़े 5 लाख की लूट"
एक टिप्पणी भेजें