बीजेपी महिला मोर्चा ने किया प्रदर्शन
प्रदेश में बढ़ते अपराध को लेकर ब्ड जलाया पुतला, राज्यपाल से सरकार को बर्खास्त करने की मांग
अजमेर | भारतीय जनता पार्टी अजमेर महिला मोर्चा के द्वारा सोमवार को रैली निकालकर प्रदर्शन किया गया। महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर कलेक्ट्रेट के बाहर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का पुतला जलाकर विरोध जाहिर किया। महिला मोर्चा ने जिला कलेक्टर अंशदीप को राज्यपाल के नाम ज्ञापन देकर प्रदेश में बढ़ते अपराध को देते हुए सरकार को बर्खास्त करने की मांग की गई।
बीजेपी महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष भारतीय श्रीवास्तव ने कहां कि राजस्थान में जब से कांग्रेस सरकार बनी है तब से दलितों पर अत्याचार निरंतर बढ़ रहे हैं। अपराधियों में भय नाम की कोई चीज नहीं है। गहलोत सरकार में ऐसे अपराध हो रहे हैं, जिनके बारे में सोच कर भी डर लगता है। लेकिन राजस्थान की सरकार दलित पिछड़ों गरीबों की चिंता किए बगैर केवल अपने स्वार्थ को पूरा करते हुए सरकार बचाने की चिंता में लगी रहती है।
जिला अध्यक्ष ने कहा कि हाल ही में बाड़मेर के बालोतरा में अपराधी द्वारा दलित विवाहित महिला से दुष्कर्म के बाद उसपर थिनर डालकर जिंदा जला दिया गया। इस पूरे प्रकरण में ऐसा लगता है कि सरकार तुष्टिकरण की नीतियों के चलते अपराधी को बचाने हेतु पुलिस पर दबाव डाला गया एवं उचित कार्रवाई सही समय पर नहीं की गई।
सरकार को बर्खास्त करने की मांग
जिला अध्यक्ष श्रीवास्तव ने राजस्थान में हुई अलग-अलग घटनाओं को गिनाते हुए कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार में गरीब व दलित समाज पर निरंतर अत्याचार हो रहे हैं। सरकार अपराधियों को संरक्षण दे रही है, इसलिए यह बेलगाम होकर अपराधों को अंजाम दे रहे हैं। राजस्थान में पूर्व में गठित हुई इस तरह की घटनाओं पर भी अनुसंधान के नाम पर लीपापोती कर दी गई और अपराधियों को उचित सजा नहीं दिलवाई गई। जिससे अपराधियों के हौसले बुलंद है। सोमवार को महिला मोर्चा के द्वारा प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम जिला कलेक्टर अंशदीप को ज्ञापन दिया गया है। ज्ञापन के जरिए राजस्थान सरकार को तुरंत प्रभाव से बर्खास्त करने की मांग की गई।

0 Response to "बीजेपी महिला मोर्चा ने किया प्रदर्शन"
एक टिप्पणी भेजें