Advertisement

डॉक्टर और एंबुलेंस चालक से मारपीट का मामला

डॉक्टर और एंबुलेंस चालक से मारपीट का मामला



 पुलिस ने 2 दिन बाद आरोपी को किया गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

अजमेर | अजमेर की सेटेलाइट हॉस्पिटल में डॉक्टर और एंबुलेंस चालक से मारपीट के मामले में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीड़ित एंबुलेंस चालक की रिपोर्ट पर पुलिस ने राजकार्य में बाधा सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। सोमवार को आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।

आदर्श नगर थाने के एएसआई मंगाराम ने बताया कि भजनगंज निवासी एंबुलेंस चालक विजय प्रकाश ने थाने पर रिपोर्ट देकर बताया था कि वह सेटेलाइट हॉस्पिटल में एंबुलेंस ड्राइवर के पद पर कार्यरत है। वह हॉस्पिटल में था और उसी समय मनीष नाम का लड़का ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर पंकज सैनी से कहासुनी कर रहा था। जब मनीष को ठोका तो धक्का-मुक्की कर मारपीट करने लगा। जिससे उसके हाथ और पैर पर चोट आई। मामले में मुकदमा दर्ज कर टीम का गठन किया गया और कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

एएसआई मंगाराम ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर 2 दिन बाद टीम ने कार्रवाई करते हुए सेटेलाइट हॉस्पिटल अंध विद्यालय के पीछे रहने वाले मनीष (30) पुत्र चंपालाल को गिरफ्तार किया गया है। जिसे सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया। न्यायाधीश ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजने के आदेश दिए हैं।

0 Response to "डॉक्टर और एंबुलेंस चालक से मारपीट का मामला"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status