Advertisement

 नियमों का उल्लंघन करके राठौड़ी में चुनाव हुआ

नियमों का उल्लंघन करके राठौड़ी में चुनाव हुआ

डेयरी चुनाव पर बोले प्रह्लाद गुंजल, मैदान में आते,12 वार्डो का चुनाव होता तो छठी का दूध याद आ जाता

कोटा  | पूर्व विधायक व बीजेपी नेता प्रह्लाद गुंजल ने डेयरी चुनाव में नियमों का उल्लंघन का आरोप लगाते हुए इसे अनैतिक गठजोड़ का चुनाव बताया है। गुंजल ने कहा कि डेयरी का चुनाव सरकार व सरकार की झोली में बैठे गुट ने चोर दरवाजे से जीता है। उन्होंने कहा कि राठौड़ी करके चोरों की तरह रात को 11 बजे नामांकन निरस्त किए गए। मैदान में आते, 12 वार्डो का चुनाव होता तो छठी का दूध याद आ जाता। तब पता लगता जनता किसके साथ है।

गुंजल ने कहा कि चोर दरवाजे से नामांकन खारिज करके सात लोगों को जीता लेना और बोर्ड बना लेना यह जनता का विश्वास नहीं है। ये किसी का सफाया नहीं है, ना ही किसी की जीत है। इसलिए समय आने पर इसका जवाब दिया जाएगा। इस मामले को लेकर हाईकोर्ट में वाद दायर किया है। अभी हाई कोर्ट का फैसला आने दीजिए। यह चुनाव निश्चित में दोबारा होगा। दोबारा चुनाव होने पर पता लगेगा किसमें कितना दम है।

उन्होंने कहा कि बारह डायरेक्टरों के होने वाले चुनाव में आठ डायरेक्टरों के नामांकन पत्र खारिज करके सात को निर्विरोध चुना गया। जबकि जहां चार चुनाव हुए उनमें से 3 में बुरी तरह पराजित हुए है। रणनीति के तहत इमानदारी से चुनाव लड़ने के सारे रास्ते बंद कर दिए। सरकार ने लाडपुरा की आठ सोसाइटी को चुनाव लड़ने से अयोग्य घोषित कर दिया। उनका रजिस्ट्रेशन निरस्त कर दिया। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि बैक डोर एंट्री करके, कोई डाका डालकर, चोरी करके कोई कहने लगे में लखपति हो गया हूं।

यह सरकार की ताकत और संसाधनों का दुरुपयोग है। में तो सोच रहा था कि सरकार व कांग्रेसी खुशी मनाएंगे। लेकिन आज हमारे कुछ लोग अखबारों में फोटो छपवाकर खुशी मना रहे हैं। जबकि ताकत तो सारी सरकार की लगी है। अनैतिक गठजोड़ खुशी मना रहा है। कोर्ट का फैसला आने दीजिए। जब चुनाव होगा,तब पता लग जाएगा। ताकत किसके है, किसका सफाया होना है

0 Response to " नियमों का उल्लंघन करके राठौड़ी में चुनाव हुआ"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status