Advertisement

धाकड़ समाज की पांच सीटों पर टिकट की मांग

धाकड़ समाज की पांच सीटों पर टिकट की मांग


 चुनाव में राजनीतिक भागीदारी पर होगी चर्चा, धाकड़ युवा संघ की प्रदेश कार्यसमिति बैठक कोटा में

कोटा | धाकड़ समाज ने आगामी चुनावों में विभिन्न राजनीतिक दलों से कम से कम पांच सीटों पर भागीदारी की मांग की है। अखिल भारतीय श्री धाकड युवा संघ की प्रदेश कार्य समिति बैठक रविवार को कोटा में खड़े गणेश जी स्थित धरणीधर गार्डन पर आयोजित की जाएगी। इस दौरान विभिन्न सत्रों में समाज की सामाजिक एवं राजनीतिक स्थिति पर चर्चा की जाएगी। महासभा के राष्ट्रीय मंत्री हेमंत नागर ने बताया कि प्रदेश कार्य समिति के पहले सत्र में युवा संवाद होगा।

इसमें विभिन्न विषयों पर खुली चर्चा होगी। इस दौरान समाज से जुड़े विषयों पर युवा अपने विचार रखेंगे। दूसरे द्वितीय सत्र में सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने के लिए संकल्प किया जाएगा। अखिल भारतीय श्री धाकड युवा संघ के राष्ट्रीय मंत्री प्रदीप नागर ने बताया कि राजस्थान में 17 विधानसभा क्षेत्रों में धाकड़ समाज और उसके विभिन्न घटकों का बाहुल्य है। ऐसे में, विभिन्न राजनीतिक दलों से कम से कम 5 सीटों पर धाकड़ समाज और उसके घटकों को टिकट दिए जाने की मांग की जाएगी। रमेश चंद नागर ने बताया कि प्रदेश कार्यसमिति बैठक में युवाओं के अंदर राजनीतिक चेतना जागृत करने के लिए होने वाले कार्यक्रमों पर चर्चा की जाएगी।

समाज के शक्ति प्रदर्शन करने पर भी बात होगी। युवा संघ के प्रदेश महामंत्री महावीर गैंता ने बताया कि कार्यसमिति बैठक में राजस्थान के सभी जिलों से प्रतिनिधि सम्मिलित होंगे। 30 अप्रैल से मांडू कला में होने वाले राष्ट्रीय कार्यक्रम में युवाओं की भागीदारी के बारे में भी विचार किया जाएगा। मांडू कलां में भगवान बलराम के वंशज और धाकड़ समाज के आराध्य देव भगवान धरणीधर की मूर्ति की स्थापना की जाएगी। जिसमें मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान उपस्थित रहेंगे।

0 Response to "धाकड़ समाज की पांच सीटों पर टिकट की मांग"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status