RPSC के बाहर एबीवीपी ने किया सत्याग्रह
पेपर लीक मामले में सीबीआई जांच व अध्यक्ष के इस्तीफे की मांग को लेकर किया विरोध
अजमेर | राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) के बाहर शनिवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से सत्याग्रह का आयोजन किया गया। एक दिवसीय सत्याग्रह के तहत एबीवीपी ने राज्य सरकार को सद्बुद्धि के साथ ही आरपीएससी चेयरमैन के इस्तीफे की मांग रखी गई। साथ ही पेपर लीक मामले में सीबीआई जांच की मांग की गई है।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अजमेर महानगर मंत्री उदय सिंह शेखावत के नेतृत्व में आरपीएससी के सामने एक दिवसीय सत्याग्रह आयोजित किया गया। जिसमें एमडीएस यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष महिपाल गोदारा, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य आसुराम डूकिया सहित एबीवीपी के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। महानगर मंत्री उदय सिंह शेखावत ने बताया कि राजस्थान में लगातार पेपर लीक की घटनाएं सामने आ रही है। लेकिन प्रदेश की सरकार उन्हें रोकने में नाकाम साबित हो रही है, जिसके कारण बेरोजगार युवाओं को रोजगार नहीं मिल पा रहा।
राज्यसरकार की ओर से आयोजित सभी परीक्षाओं की सीबीआई जांच की मांग करते हुए आरपीएससी चेयरमैन के बर्खास्तगी की मांग को लेकर सत्याग्रह शुरू किया गया है। राज्य सरकार को सद्बुद्धि मिले और वह युवाओं को रोजगार देने में सक्षम हो और भ्रष्टाचार जैसी घटनाओं पर अंकुश लगे इसे लेकर भी यह सत्याग्रह किया गया है। एबीवीपी पदाधिकारियों ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर अपना विरोध जाहिर किया और पेपर लीक की घटनाओं पर अंकुश लगाते हुए युवाओं बेरोजगारों को राहत देने की मांग की है।

0 Response to "RPSC के बाहर एबीवीपी ने किया सत्याग्रह"
एक टिप्पणी भेजें