नव चेतना शिक्षा समिति संस्था की फिजिकल मीटिंग का हुआ आयोजन
रिपोर्टर :- बाबूलाल मीना परास्या
उनियारा/टोंक । रविवार को उनियारा में ग्लोबल निजी आईटीआई परिसर में नव चेतना शिक्षा समिति की फिजिकल मीटिंग का आयोजन संस्था अध्यक्ष टीकाराम मीणा की अध्यक्षता में हुआ।
संस्था के सचिव मीठालाल मीना ने बताया कि संस्था के पदाधिकारियों व स्थाई सदस्यों की सर्वसम्मति से शिक्षा व स्वास्थ्य सहित अन्य जन कल्याणकारी गतिविधियों पर संस्था के वार्षिक लेखा-जोखा, केसबुक आदि की जांच की गई तथा इनका नियमित संधारण करने पर चर्चा की गई। बैठक में समिति के सानिध्य में आगामी समय में वार्षिक प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित करने का प्रस्ताव लिया गया। समिति में नए सदस्य जोड़ने के लिए न्यूनतम शुल्क ₹100 रखने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से लिया गया। प्रत्येक माह में समिति की बैठक आयोजित करने का प्रस्ताव तथा माह में एक बैठक जूम ऐप के माध्यम से करने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से लिया गया। संस्था की आगामी बैठक में स्थाई व अस्थाई सदस्यों को 5 नए सदस्य बैठक में शामिल करवाने का निर्णय लिया गया। साथ ही संस्था की बैठक में आगामी दिनों में उनियारा उपखण्ड क्षेत्र के समस्त सरकारी कार्यालयों में अधिकारियों से विचार-विमर्श कर एवं गांवों में सार्वजनिक स्थानों पर बेजुबान पक्षियों के लिए परिण्डा अभियान चलाने का निर्णय भी सर्वसम्मति से लिया गया। इस दौरान संस्था की आयोजित बैठक में अध्यक्ष टीकाराम मीणा, सचिव मीठालाल, कोषाध्यक्ष महेन्द्र मीणा, मीडिया प्रभारी शिवराज बारवाल मीना, गोवर्धन देवरी, बाबूलाल परास्या, लक्ष्मण मीणा आदि पदाधिकारी, सदस्य व सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

0 Response to "नव चेतना शिक्षा समिति संस्था की फिजिकल मीटिंग का हुआ आयोजन"
एक टिप्पणी भेजें