Advertisement

 कांग्रेस पार्षद को बर्खास्त करने की मांग

कांग्रेस पार्षद को बर्खास्त करने की मांग



जरनल कैटेगरी से होकर ओबीसी सर्टिफिकेट से चुनाव लड़ने का लगाया आरोप

सवाई माधोपुर | सवाई माधोपुर भाजपा के पार्षद कांग्रेस के एक पार्षद के खिलाफ कार्रवाई को लेकर जिला कलेक्टर से मिले। भाजपा पार्षदों ने गलत दस्तावेज से चुनाव लड़ कर निर्वाचित होने पर पार्षद के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कार्रवाई की मांग को लेकर भाजपा पार्षदों ने कलेक्टर को ज्ञापन भी सौंपा है।

भाजपा पार्षदों ने ज्ञापन में बताया कि दिसम्बर 2020 में सवाई माधोपुर नगर परिषद के चुनाव हुए थे। इस चुनाव में नगर परिषद के वार्ड नम्बर 34 ओबीसी वर्ग के लिए रिजर्व था। चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी असीम खान ने चुनाव लड़ा और जीता। कांग्रेस पार्षद असीम खान ने जालसाजी कर व्ठब् का जाति प्रमाण पत्र बनाकर चुनाव लड़ा जबकि वह सामान्य वर्ग ने आता है। पार्षद असीम खान की जालसाजी से वार्ड की जनता खुद को ठगा हुआ सा महसूस कर रही है। जिसके चलते पार्षद को उसके पद से तुरंत बर्खास्त करने की मांग की। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष कपिल जैन, पार्षद चन्दन सिंह, इन्द्रा शर्मा, नीरज मीणा, शंकर प्रजापत, पदम जैन, रमेश कुमार मौजूद रहे।


मामले को लेकर मलारना डूंगर के मोहम्मद नईम ने की थी शिकायत


उल्लेखनीय है कि मलारना डूंगर निवासी मोहम्मद नईम ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी भारत सरकार, मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजस्थान सरकार, जिला निर्वाचन अधिकारी सवाई माधोपुर को शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें शिकायतकर्ता ने बताया कि असीम उल्लाह उर्फ असीम खान काजी मुसलमान है, जो जरनल कैटेगरी से है जबकि उसने अब्बासी, भिश्ती का ओबीसी कैटेगरी का सर्टिफिकेट बनवा कर चुनाव लड़ा है। जिसके बाद अब भाजपा पार्षदों ने मामले को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है।

0 Response to " कांग्रेस पार्षद को बर्खास्त करने की मांग"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status