Advertisement

श्री भगवान बद्री विशाल धाम नटवाड़ा में अक्षय तृतीया महोत्सव का आयोजन हुआ

श्री भगवान बद्री विशाल धाम नटवाड़ा में अक्षय तृतीया महोत्सव का आयोजन हुआ



टोंक | निवाई पीपलू विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत नटवाड़ा मैं मंदिर श्री भगवान बद्री विशाल धाम नटवाड़ा में अक्षय तृतीया महोत्सव 2023 में पहुंचकर श्री भगवान बद्री विशाल जी के दर्शन किए। कार्यक्रम में पहुंचने पर समस्त ग्रामवासी एवं भक्तगण द्वारा माला व साफा बंधवाकर और भगवान श्री बद्रीनाथ विशाल जी का छाया चित्र भेंट कर जोरदार स्वागत किया।  भाजपा जिला महामंत्री प्रभु बाडोलिया ने अपने उद्बोधन में कहा श्री बद्री विशाल  भगवान जी की प्रतिमा उत्तराखंड स्थित तप्त कुंड से लगभग 1261 वर्ष पूर्व श्री अर्जुन भारती जी गोस्वामी द्वारा लाकर मठ मंदिर में स्थापित करवाई थी एवं गर्भगुह में भगवान भोलेनाथ स्वंय नाटेश्वर स्वरूप में स्वयं भू प्रकट हुए शिवपुराण वर्णनानुसार भी घुश्मेश्वर महादेव के चार द्वार हैं जिसमें पश्चिमी द्वार नाट्यशाला द्वार है जो ग्राम नटवाड़ा में स्थित है बद्री विशाल एवं भोले शंकर अंधकार में प्रकाश के प्रतीक है जिस प्रकार प्रकाश के आने पर सारा जगत स्पष्ट दिखने लगता है ठीक उसी प्रकार भगवान के आने से धर्म के वास्तविक मूल्य एवं गुण प्रकट होने लगते हैं व मनुष्य के बुरे कर्म संस्कार कटते चले जाते हैं जब-जब संसारी मनुष्य परमात्मा के वास्तविक रुप को भूला तब तब वह दुखी हुआ ऐसे में भगवान श्री बद्री विशाल उनकी जीवन रुपी नेया के खेवय्या बने व उनके जीवन का सहारा बने।

इस दौरान निवाई विस्तारक जयवीर सिंह किरड भाजपा जिला महामंत्री  प्रभु बाडोलिया कुँवर पुण्य प्रताप सिंह बना पराणा सरपंच गिर्राज जाट उपसरपंच  प्रहलाद जाट  श्याम जोशी  देवा लाल बोकन  राम बोकन  हनुमान बोकन  प्रदीप पवार  गुड्डू शर्मा  सूरज वैद्यजी  मदन  पारीक श्योजी सरकारजी ठाकुर  लक्ष्मण करण  जगदीश शर्मा श्री मोहनलाल कार्यक्रम में मोजूद रहे और हजारों की संख्या में श्रद्धालुओ ने पहुँच कर भगवान  बद्री विशाल जी महाराज के दर्शन किए  और प्रसाद प्राप्त किया 

0 Response to "श्री भगवान बद्री विशाल धाम नटवाड़ा में अक्षय तृतीया महोत्सव का आयोजन हुआ"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status