Advertisement

खुद को ट्रेनी आईएएस अफसर बताकर पुलिस पर धौंस जमाने वाला फर्जी आईएएस गिरफ्तार,

खुद को ट्रेनी आईएएस अफसर बताकर पुलिस पर धौंस जमाने वाला फर्जी आईएएस गिरफ्तार,

 



- आरोपी युवक अपने पिता की रिपोर्ट पर छल कार्य के लिए पुलिस पर बना रहा था दबाव,

- दतवास पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 170 व 419 आईपीसी के तहत दर्ज किया केस

 रिपोर्ट :- हरि शंकर माली दूनी


टोंक। टोंक जिले के दतवास थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा अपने पिता की रिपोर्ट पर कार्यवाही करवाने के लिए अपने आप को आईएएस ट्रेनी अफसर  बताकर पुलिस के सामने आईएएस का रोब दिखाना भारी पड़ गया। दतवास पुलिस ने फर्जी आईएएस अफसर बनकर धौंस जमाने वाले युवक इंद्रराज (24) पुत्र प्रभुलाल निवासी भरथला थाना दतवास जिला टोंक को गिरफ्तार किया है।

जिला पुलिस अधीक्षक टोंक राजर्षि राज वर्मा (आईपीएस) के आदेशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टोंक भवानी सिंह के निर्देशन में पुलिस वृत्ताधिकारी निवाई संदीप सारस्वत के सुपरविजन में दतवास थानाधिकारी रोडूराम के निर्देशानुसार पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही को अंजाम दिया है। दतवास थाना प्रभारी रोडूराम उप निरीक्षक ने जानकारी में बताया कि विजय कुमार प्रशिक्षु उप निरीक्षक थाना परिसर में डीओ सीट पर बैठकर राजकार्य कर रहे थे, उसी समय एक युवक उपनिरीक्षक के सामने उपस्थित होकर कहने लगा कि मेरे पिता प्रभुलाल ने 28 मार्च को एक रिपोर्ट थाने पर पेश की थी, जिस पर आपकी पुलिस द्वारा अब तक क्या कार्यवाही की गई हैं, उक्त संबंध में मुझे अवगत कराएं। जिस पर उप निरीक्षक विजय कुमार द्वारा उक्त युवक को कुर्सी पर बैठने का आग्रह करते हुए विनम्रता पूर्वक नाम व पता पूछा तो युवक ने अपना नाम इंद्रराज पुत्र प्रभुलाल मीना उम्र 24 साल निवासी भरथला थाना दतवास जिला टोंक का निवासी होना बताया। उसने खुद को आईएएस अधिकारी बताते हुए वर्तमान में आईएएस की ट्रेनिंग लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी मसूरी उत्तराखण्ड में करना बताया। आईएएस की धौंस जमाते हुए युवक आवेश में आकर उप निरीक्षक को कहने लगा कि मेरे पिता द्वारा दी गई रिपोर्ट पर अब तक कार्यवाही क्यों नहीं की गई। युवक ने कहा कि मैं वर्तमान में आईएएस की ट्रेनिंग कर रहा हूं और आप एक ट्रेनी आईएएस के पिता की मदद नहीं कर रहे हैं, ऐसे में आप एक आम परिवादियों की क्या मदद करते होंगे। युवक इंद्रराज मीणा द्वारा उक्त कथन कहने पर उपनिरीक्षक ने पूछा कि आप कौन से बैच के आईएएस अधिकारी हो तथा वर्तमान में आप कहां पर पदस्थापित हो, उक्त संबंध में आपके पास कोई आईडी या दस्तावेज हो तो पेश करें। जिस पर इंद्रराज मीणा कहने लगा कि मैं वर्ष 2021 का आईएएस अफसर और वर्तमान में लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी मसूरी (उत्तराखंड) में ट्रैनिंग कर रहा हूं तथा मेरे पास कोई आईडी वगैरा नहीं है। जिस पर उप निरीक्षक को युवक द्वारा दी गई जानकारी पर संदेह होने पर पुलिस ने आरोपी युवक इंद्रराज मीणा से गहनता के साथ पूछताछ की गई तो उक्त युवक अचानक से घबरा गया और कहने लगा कि मैंने सिर्फ भारतीय सिविल सर्विस परीक्षा पास की है और वर्तमान में मैं, लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी मसूरी उत्तराखंड में कोई ट्रेनिंग नहीं कर रहा हूं, मैं तो केवल मेरे पिता प्रभूलाल मीणा द्वारा 28 मार्च को पेश की गई रिपोर्ट पर कार्यवाही करवाने के लिए अपने आप को आईएएस अफसर होना बता रहा था। इस प्रकार आरोपी युवक इंद्रराज मीणा का कोई विशिष्ट पद नहीं होते हुए भी विशिष्ट पद बताकर पुलिस द्वारा अपने पिता की रिपोर्ट पर छल कार्य करते हुए गलत कार्य करवाना चाहता था। जिस पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अपराध धारा 170 व 419 आईपीसी के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।

0 Response to "खुद को ट्रेनी आईएएस अफसर बताकर पुलिस पर धौंस जमाने वाला फर्जी आईएएस गिरफ्तार,"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status