Advertisement

 कम्प्यूटर ऑपरेटरों ने किया कार्य बहिष्कार, बैठे धरने पर

कम्प्यूटर ऑपरेटरों ने किया कार्य बहिष्कार, बैठे धरने पर



रिपोर्टर:- लक्ष्मी चन्द शर्मा  

निवाई | राजस्थान कृषि उपज मण्डी समिति कम्प्यूटर ऑपरेटर चार सूत्रीय मांगों को लेकर मंगलवार को कार्य बहिष्कार कर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। कम्प्यूटर ऑपरेटरों ने एसडीएम कार्यालय पर अपनी मांगों का मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। कम्प्यूटर ऑपरेटरों ने ज्ञापन से बताया कि राज्य सरकार द्वारा कृषि उपज मण्डी समिति में कार्यरत कम्प्यूटर ऑपरेटर्स को राजस्थान कांट्रेक्चुअल हायरिंग टू सिविल पोस्ट रूल्स 2022 में शामिल नहीं  किया गया है। जिससे मजबूर होकर कार्य का बहिष्कार कर अनिश्चतकालीन धरने पर बैठने को विवश किया गया है। उन्होंने बताया कि चार सूत्री मांगों को स्वीकार नहीं करने से मजबूर होकर मंगलवार से कार्य बहिष्कार कर सामूहिक रूप से अनिश्चितकालीन आन्दोलन शुरू किया गया है। उन्होंने बताया कि कृषि उपज मण्डी समितियों में कार्यरत सभी कम्प्यूटर ऑपरेटरों को आरएलएसडीसी में शामिल करने, राजस्थान कांट्रेक्चुअल हायरिंग टू सिविल पोस्ट रूल्स 2022 में शामिल करने, अन्य विभाग मदरसा, विद्यार्थी मित्र, पंचायत सहायक, पैराटीचर, चिकित्सा विभाग आदि की तर्ज पर कम्प्यूटर ऑपरेटरों को पांच वर्ष, दस वर्ष तथा पंद्रह वर्ष अनुभव के अनुसार वेतन का लाभ दिया जाए। इसी प्रकार एक जनवरी 2021 से पूर्व के कार्यरत कर्मी नियम बदलवाकर वर्तमान में कार्यरत कर्मियों को भी लाभ में शामिल करने व पदनाम कम्प्यूटर ऑपरेटर के स्थान बदलकर सूचना सहायक करने की मांग की। धरना देने वालों में शिवराज माथुर, तल्हा खान, लोकेश यादव, धीरज सोनी, राहुल पाराशर, मोहसिन कुरेशी उपस्थित थे।

0 Response to " कम्प्यूटर ऑपरेटरों ने किया कार्य बहिष्कार, बैठे धरने पर"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status