निवाई |राजकीय गॉधी उच्च प्राथमिक विद्यालय में दस दिवसीय समर कैम्प का आयोजन अजीम प्रेमजी फाउण्डेशन द्वारा आयोजित किया जा रहा है। फाउण्डेशन के अनिल गुप्ता ने बताया कि ग्रीष्मावकाश में आयोजित समर कैम्प में बच्चों के कौशल विकास, भाषायी और गणितीय क्षमतावर्धन की गतिविधियॉ, पर्यावरणीय चेतना पर विशेष जोर दिया जा रहा है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक सीताराम चौधरी ने बताया कि गर्मियों की छुट्रियों में समय का सदुपयोग हेतु चलाये जा रहे। इस कैम्प में बच्चें बहुत ही रोचक तरीके से विविध कौशलों को सीख रहे है। शिविर में बच्चों को वार्मअप गतिविधियॉ, कहानी और कविताओं पर कार्य सृजनात्मक गतिविधियॉ ड्रांइग व पेंटिंग बनाना, पर्यावरण पर विविध पोस्टर निर्माण के साथ ही रोचक खेलों से बच्चों का उत्साहवर्धन हो रहा है। बच्चें खेल-खेल में विविध कौशलों को सीख रहे है। बच्चों के अभिवावक भी शिविर का अवलोकन कर रहे है और बच्चों का उत्साह बढा रहे है। शिविर में 42 बच्चें भागीदारी कर रहे है। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक सीताराम चैाधरी,वीणा वैष्णव फाउण्डेशन के अनिल गुप्ता व इंदिरा पांचाल उपस्थित रहे।
0 Response to " दस दिवसीय समर कैम्प का हुआ आयोजन"
एक टिप्पणी भेजें