वी नीलू वागरानी को डिस्ट्रिक्ट से एक्सीलेंट प्रेसिडेंट अवार्ड
मंगलवार, 16 मई 2023
Comment
भीलवाड़ा -
द एसोसिएशन ऑफ वी क्लब ऑफ इंडिया 323-ई-2 22-23 की थर्ड केबिनेट मीटिंग व डिस्ट्रिक्ट अवार्ड सेरेमनी डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट माला जी की अध्यक्षता में जोधपुर में सम्पन्न हुई।
डिस्ट्रिक्ट अवार्ड सेरेमनी में वी गौरव भीलवाड़ा प्रेसिडेंट नीलू वागरानी को एक्सीलेंन्ट प्रेसिडेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। इसके अलावा क्लब को हाइएस्ट एक्टिविटी, बेस्ट विज़िट आदि के साथ कुल मिलाकर 14 अवार्ड मिले हैं। क्लब संरक्षिका मंजू पोखरना को आउट स्टेन्डिग अवार्ड से सम्मानित किया गया, सेक्रेटरी शशि अजमेरा, ट्रेजरार लीला राठी, चेयरपर्सन निशा सोनी को एप्रिसिएशन अवार्ड व मंजू बापना को चीफ प्रोजेक्ट डाइरेक्टर रत्नाजी अय्यर द्वारा एप्रिसिएशन अवार्ड दिये गए हैं और सूरत में आयोजित वी मल्टीपल अवार्डस समारोह में भी क्लब को 6 अवार्ड मिले हैं। इस तरह वी क्लब गौरव भीलवाड़ा ने पूर्ण निष्ठा, समर्पण व ईमानदारी से सेवा कार्य करते हुए ना सिर्फ़ डिस्ट्रिक्ट में बल्कि मल्टीपल में भी अपनी पहचान बनाई है।

0 Response to "वी नीलू वागरानी को डिस्ट्रिक्ट से एक्सीलेंट प्रेसिडेंट अवार्ड"
एक टिप्पणी भेजें