टोंक के देवली में 2 घंटे में 52mm बरसात-थाना परिसर में भर गया 1 फीट तक पानी, दूनी और निवाई में भी तेज बारिश
टोंक | टोंक जिले में रविवार शाम को एक बार फिर मौसम में बदलाव आया और कई जगहों पर तेज बारिश हुई। जिले के देवली, दूनी, नगरफोर्ट और निवाई इलाके में जोरदार बरसात हुई। इस दौरान जिला मुख्यालय समेत मालपुरा, टोडारायसिंह और उनियारा तहसील क्षेत्रों में बारिश नहीं हुई। देवली में तहसील स्थित कंट्रोल रूम के मुताबिक देवली शहर में 2 घंटे में 52डड बारिश हुई। जल संसाधन विभाग की ओर से शाम 4 बजे तक बारिश के आंकड़े लेने पर पनवाड़ रेन गेज सेंटर पर 17 डड और निवाई में 7 डड बारिश दर्ज हुई है। इसके अलावा अन्य सेंटर पर बारिश के आंकड़ा शून्य आया।
देवली, दूनी, नगरफोर्ट और निवाई क्षेत्रों में शाम 4 बजे बाद जोरदार बारिश हुई, जो शाम साढ़े छह बजे तक चलती रही। इस दौरान सड़कें दरिया बन गईं। देवली शहर के कई इलाकों में पानी भर गया। थाना परिसर, छतरी चैराहे स्थित दुकानों में एक-एक फीट तक पानी भर गया, जिससे कई दुकानों में रखा सामान खराब हो गया।
जिले में दूनी, नगरफोर्ट, घाड़, आवां, कनवाडा, ख्वासपुरा, सीतापुरा, राजकोट, चांदली, पनवाड ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर भी तेज बारिश हुई। कई जगह तो सड़कों पर एक फीट तक पानी भर गया। कई इलाकों में खेतों में पानी भर गया और नदी-नालों में पानी की आवक बढ़ गई। बीसलपुर बांध में भी पिछले 24 घंटे में रविवार शाम 6 बजे तक 1 सेंटीमीटर पानी बढ़ा है। बीसलपुर बांध परियोजना के एक्सईएन मनीष बंसल ने बताया कि अभी बीसलपुर बांध का गेज 313.31 आर एल मीटर है।
जल संसाधन विभाग के कंट्रोल रूम प्रभारी नरेश गुर्जर ने बताया कि रविवार को शाम 4 तक निवाई में 7 डड और पनवाड़ रेनगेज सेंटर पर 17 डड बारिश दर्ज की गई है। इसके अलावा शाम 4 बजे बाद देवली, दूनी, नगरफोर्ट तहसील मुख्यालयों समेत कई जगह तेज बारिश हुई है, जिसके आंकड़े सुबह सामने आएंगे।

0 Response to "टोंक के देवली में 2 घंटे में 52mm बरसात-थाना परिसर में भर गया 1 फीट तक पानी, दूनी और निवाई में भी तेज बारिश"
एक टिप्पणी भेजें