टोंक शहर में चार इंच बारिश, सड़कें बनी दरिया
दुकानों-घरों में पानी भरने से लोगों को हुई परेशानी, निचले इलाके हुए जलमग्न
टोंक | टोंक जिले में पिछले 24 घंटों में अच्छी बारिश हुई है। इस दौरान सबसे ज्यादा 98डड बारिश टोंक शहर में दर्ज की गई है। तेज बारिश के कारण सड़कें दरिया बन गईं और कई दुकानों-मकानों में पानी भर गया। निचली बस्तियों में पानी भरने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश के कारण ग्रामीणों इलाकों में बिजली गुल हो गई, जिसके कारण लोगों को रातभर परेशान होना पड़ा। टोंक जिले में औसत बारिश 34.59 एमएम दर्ज की गई है। अच्छी बारिश से बीसलपुर बांध समेत अन्य तालाबों, बांधों में भी पानी आवक बढ़ी है। बीसलपुर बांध में 24 घंटे में 1 सेमी पानी बढ़ा है। सोमवार सुबह 8 बजे तक बांध का गेज 313.32 आरएल मीटर हो गया है।
जिले में भी 3-4 दिनों से मानसून की अच्छी बारिश हो रही है। रविवार शाम करीब 4 बजे से देवली, निवाई, देई और नगरफोर्ट इलाकों में तेज बारिश हुई। जिले में जल संसाधन के अधीन आने वाले 30 बांधों में 46.63 प्रतिशत पानी भर चुका है। इनमें से 4 बांधों की चादर चल रही है। पिछले 24 घंटों में अच्छी बारिश से कई खेतों में भी पानी भर गया है। किसानों के लिए अब कुछ दिन बुवाई करना मुश्किल होगा।
टोंक शहर में हुई सबसे ज्यादा बारिश
जल संसाधन विभाग के कंट्रोल रूम प्रभारी नरेश गुर्जर ने बताया कि बीते 24 घंटे में सुबह 8 बजे तक सबसे ज्यादा 98डड बारिश टोंक शहर में हुई है। इसके अलावा चांदसेन रेन गेज सेंटर में 41 डड बारिश दर्ज की गई। इसी तरह उनियारा 40 डड, मालपुरा में 50 डड, देवली 66 डड , पीपलू में 28 डड, दूनी 36 डड बारिश हुई है।
बिजली ट्रांसफार्मर भी पानी से घिरा
नौशे मियां के पुल आस पास काली पलटन, धन्ना तलाई, बस स्टेण्ड की पीछे की तरफ की कॉलोनी, पीली तलाई समेत मुख्य बाजार की कई दुकानों और घरों में पानी घुस गया। नौशे मियां की पुल के पास नगर परिषद द्वारा बनाए शौचालय के पास सबसे ज्यादा विद्युत लोड वाला ट्रांसफ़ॉर्मर है, जिसके नीचे के हिस्से में पानी भर गया, जिससे हादसा होने की आशंका है। दुकानदारों ने बताया कि इसको लेकर कई बार लिखित में शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ है।

0 Response to " टोंक शहर में चार इंच बारिश, सड़कें बनी दरिया"
एक टिप्पणी भेजें