बीसलपुर बांध में 24 घंटे में आया 11 सेमी पानी
यह इस सीजन एक दिन में सबसे ज्यादा आवक, जलस्तर बढ़कर पहुंचा 313.43 RL मीटर
टोंक | बीसलपुर बांध के कैचमेंट एरिया में लगातार हो रही बारिश से बांध में पानी की अच्छी आवक हो रही है। बांध का जलस्तर बीते 24 घंटे में 11 सेंटीमीटर बढ़ गया है, जो इस सीजन में 24 घंटे में सबसे ज्यादा है। इससे पहले 15 जून से 10 जून तक (26 दिन में) धीमी गति से 19 सेंटीमीटर पानी की आवक हुई थी। बीते 24 घंटे में एक साथ ही 11 सेमी पानी की आवक हुई है। इसके साथ बीसलपुर बांध का जल स्तर बढ़कर 313.43 त्स् मीटर हो गया है।
संभावना यह भी जताई जा रही है कि कैचमेंट एरिया में बारिश तेज हुई तो बांध जल्द ही ओवरफ्लो हो जाएगा और नया इतिहास बनेगा। अभी तक यह बांध अगस्त महीने में ही भरा है या फिर खाली रहा है। अभी बांध में भराव क्षमता 38.70 टीएमसी के मुकाबले 24.502 टीएमसी पानी है। बांध में अभी भी पानी की आवक बनी हुई है। बांध की सहायक स्रोत त्रिवेणी नदी 2.90 मीटर चल रही है।
देवली क्षेत्र में हुई सबसे ज्यादा बारिश
जल संसाधन विभाग के कंट्रोल रूम प्रभारी नरेश गुर्जर ने बताया कि बीते 24 घंटे में 12.09 MM बारिश होने से अब तक 6 तालाबों, बांधों की चादर चल पड़ी है। बीते 24 घंटे में सबसे ज्यादा बारिश देवली 55MM टोडारायसिंह में 46 MM, निवाई में 13MM, अलीगढ़ 12MM बारिश हुई है।

0 Response to "बीसलपुर बांध में 24 घंटे में आया 11 सेमी पानी"
एक टिप्पणी भेजें