अवैध बजरी खनन के खिलाफ चलाया डिकॉय ऑपरेशन
रातभर गश्त कर ली तलाशी, एसपी की मौजूदगी में पकड़ी 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली
टोंक | टोंक जिले की बरोनी थाना पुलिस ने अवैध बजरी खनन और परिवहन के खिलाफ सोमवार रात 12 बजे से मंगलवार सुबह 4 बजे तक डिकॉय ऑपरेशन चलाया। इस दौरान पुलिस ने एसपी राजर्षि राज वर्मा की मौजूदगी में बजरी से भरी 2 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को पकड़ा। जांच में इन वाहनों के कागजात नहीं मिलने पर उनको जब्त किया गया। हालांकि इस दौरान दोनों ट्रैक्टर ट्रॉलियों के ड्राइवर नहीं मिले। इस दौरान नाकों पर कुछ कर्मचारी ड्यूटी में लापरवाही बरतते मिले। इसके खिलाफ भी एसपी द्वारा अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
थाना प्रभारी हरिराम वर्मा ने बताया कि अवैध बजरी खनन व परिवहन के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने और रोकथाम को लेकर डिकॉय ऑपरेशन किया गया। इसमें एसपी राजर्षि राज वर्मा ने भी थे। ऑपरेशन के दौरान पक्का बन्धा, सराय, देवली भांची, मण्डावर, देव डूंगरी, चिरोंज एवं मोलाईपुरा आदि स्थानों पर गश्त कर तलाशी ली गई। इस दौरान बजरी से भरे 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली मिली। इनके कागजात नहीं होने पर इनको जब्त कर लिया गया। एसपी वर्मा ने बताया कि अवैध बजरी की रोकथाम के लिए लीजधारक द्वारा लगाए गए नाकों को चेक किया गया। नाकों पर कार्यरत कर्मियों को अवैध गतिविधियों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही अवैध बजरी खनन व परिवहन की रोकथाम के लिए लगाए गए पुलिस नाकों पर तैनात कर्मचारी ड्यूटी में लापरवाही बरतते मिले। इन पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

0 Response to "अवैध बजरी खनन के खिलाफ चलाया डिकॉय ऑपरेशन"
एक टिप्पणी भेजें