Advertisement

 बनवाड़ा में हुए है 74 लाख के विकास कार्य - विधायक प्रशांत बैरवा

बनवाड़ा में हुए है 74 लाख के विकास कार्य - विधायक प्रशांत बैरवा



रिपोर्टर:- लक्ष्मी चन्द शर्मा 

निवाई |  पीपलू उपखंड क्षेत्र के गांव बनवाड़ा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में विधायक कोष से बनवाए गए कक्षा कक्षों सहित अन्य विकास कार्यों का मुख्य अतिथि विधायक प्रशांत बैरवा द्वारा लोकार्पण किया गया। विधायक प्रशांत बैरवा ने कहा कि 70 सालों के इतिहास में इन साढ़े चार साल में जितने विकास कार्य हुए उतने कभी नहीं हुए हैं। विधायक ने कहा कि वह शिक्षा को लेकर ज्यादा गंभीर है। हाल ही में जनता की उम्मीदों को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उनकी मांग पर पीपलू राजकीय कन्या महाविद्यालय को स्नातकोत्तर महाविद्यालय में क्रमोन्नत किया हैं। साथ ही विधायक कोष से विद्यालयों में फर्नीचर, कम्प्यूटर उपलब्ध करवाए गए है। प्रशांत बैरवा ने कहा कि साढ़े चार साल में पीपलू के विकास को प्रगति देने के लिए पंचायत समिति, सिविल न्यायालय, पीजी कॉलेज, अंग्रेजी विद्यालयों, टोंक से फागी वाया पीपलू स्टेट हाइवे, गहलोद पुलिया निर्माणाधीन, डीवाईएसपी कार्यालय सहित कई बड़े कार्य किए गए हैं। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष हंसराज मीणा, जिला परिषद सदस्य छोगालाल गुर्जर, सरपंच गिर्राज प्रजापत ने भी समारोह को संबोधित किया। सरपंच ने विधायक प्रशांत बैरवा से विद्यालय में टीनशेड़ सहित जयकिशनपुरा में सडक़ निर्माण, विद्यालय में रिक्त पदों पर अध्यापक लगाएं जाने की भी मांग की। इस दौरान विधायक ने विद्यालय में टीनशेड़ बनाए जाने की घोषणा की। वहीं बनवाड़ा उपस्वास्थ्य केन्द्र को पीएचसी में क्रमोन्नत की मांग पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व चिकित्सा मंत्री मिलकर करवाने का आश्वासन दिया हैं।
इनका किया लोकार्पण
सरपंच गिर्राज प्रजापत ने बताया कि जयकिशनपुरा में 41 लाख रुपए की लागत से उपस्वास्थ्य केन्द्र, 18 लाख रुपए की लागत से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बनवाड़ा में 2 कक्षा कक्ष, 10 लाख रुपए की लागत से अमृतनगर में राजकीय प्राथमिक विद्यालय से बाबा रामदेव मंदिर  की ओर सीसी सडक़, जयकिशनपुरा में 5 लाख रुपए की लागत से बैरवा मोहल्ले से ब्रजमोहन प्रजापत की ओर से सीसी सडक़ का निर्माण करवाया गया था। जिनका सोमवार को विधायक व अन्य अतिथियों द्वारा लोकार्पण करवाया गया हैं।
विकास कार्यों को देखकर मौका दें, नगरपालिका भी बना देंगे
विधायक प्रशांत बैरवा ने ग्रामीणों द्वारा पीपलू को नगरपालिका बनाएं जाने की मांग पर कहा कि साढ़े चार साल में करवाएं गए विकास कार्यों को देखकर जनता दुबारा मौका दें तो आने वाले समय नगरपालिका सहित बचे हुए सभी विकास कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करवाया जाएगा। इस दौरान सरपंच संघ अध्यक्ष अशोक राव, बनवाड़ा जीएसएस अध्यक्ष नाथू तिवाड़ी, कांग्रेस मंडल रानोली अध्यक्ष बन्नालाल गुर्जर, ब्लॉक कांग्रेस संगठन महामंत्री रामबिलास सैनी, निमेड़ा सरपंच तुलसीराम गुर्जर, बोरखंड़ीकलां सरपंच रामलाल मीणा, कुरेड़ा सरपंच राजेशकुमार खटीक, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सदस्य मुकेश बैरवा संदेड़ा, कोषाध्यक्ष गोविंद चौधरी व महासचिव राहुल गजवानियां सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

0 Response to " बनवाड़ा में हुए है 74 लाख के विकास कार्य - विधायक प्रशांत बैरवा"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status