मीणा समाज की बैठक में कई मुददों पर हुई चर्चा
मंगलवार, 11 जुलाई 2023
Comment
निवाई | बाईपास पर स्थित मीणा छात्रावास में जिला मीणा विकास समिति की बैठक समाज के अध्यक्ष मदनलाल मीणा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिसमें कई महत्वपूर्ण मुददों पर चर्चा करते हुए समाज की वर्तमान स्थिति और भविष्य की आवश्यकताओं पर चर्चा की गई। अध्यक्ष मदनलाल मीणा ने बताया की बैठक में उपस्थित समाज बन्धुओं की आम सहमति से आगामी 9 अगस्त को आयोजित आदिवासी दिवस पर मीणा समाज के तहसील अध्यक्ष के चुनाव की तैयारियों को लेकर आम बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया। आगामी बैठक में अध्यक्ष के चुनाव की तिथि घोषित करने का भी निर्णय लिया गया। उन्होंने बताया कि 9 अगस्त से पहले समाज की कोई भी बैठक नहीं होगी। उन्होंने आह्वान करते हुए कहा कि 9 अगस्त को आयोजित बैठक में सम्पूर्ण तहसील के सैकडों समाज के लोग भाग लेकर बैठक को सफल बनाएं।

0 Response to " मीणा समाज की बैठक में कई मुददों पर हुई चर्चा"
एक टिप्पणी भेजें