सामाजिक सुरक्षा पेंशन लाभार्थी उत्सव कार्यक्रम कृषि ऑडिटोरियम में आज
मंगलवार, 11 जुलाई 2023
Comment
टोंक,। सामाजिक सुरक्षा पेंशन लाभार्थी उत्सव जिला मुख्यालय स्थित कृषि ऑडिटोरियम में मंगलवार को दोपहर 11 बजे आयोजित होगा। राज्य स्तर पर यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित होगा, जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत शिरकत करेंगे। मुख्यमंत्री राज्य स्तरीय कार्यक्रम से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये जिलों में आयोजित कार्यक्रमों से जुड़ेंगे एवं वृद्धजन, एकलनारी, विशेष योग्यजन, लघु एवं सीमांत कृषक पेंशन योजना के लाभार्थियों से संवाद कर उन्हें लाभ हस्तांतरित करेंगे।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक राजेंद्र सिंह ने बताया कि जिले के 1 लाख 7 हजार 953 सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लाभार्थियांे के खाते में 10 करोड़ 80 लाख रुपये इस कार्यक्रम में प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (डीबीटी) के माध्यम से हस्तांतरित किये जाएंगे। उन्होंने बताया कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लाभार्थियांे को 1 मई 2023 से न्यूनतम एक हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन दिये जाने से 75 वर्ष तक की आयु के पात्र लाभार्थियों को वर्तमान में देय 500 एवं 750 रुपये से बढ़कर एक हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन दी जाएगी।

0 Response to "सामाजिक सुरक्षा पेंशन लाभार्थी उत्सव कार्यक्रम कृषि ऑडिटोरियम में आज"
एक टिप्पणी भेजें