विधायक हरीश मीणा ने लिया कब्रिस्तान भूमि का जायजा
मंगलवार, 11 जुलाई 2023
Comment
उनियारा | विधायक हरीश चंद्र मीना ने रविवार को मुस्लिम समाज के लोगों के आग्रह पर कब्रिस्तान की भूमि का जायजा लिया व उनकी समस्याएं सुनीं।
तस्लीम अहमद, शकील कादरी, नफीस गुंज, फिरोज खान मेव, जहूर अहमद बोकडा, अनीस लोहार, इशाक रंगरेज, हाजी बाबू खां, अशरफ मेवाती, हलीम लोहार, अजीज राईन, अय्यूब लोहार आदि ने विधायक को बताया कि पूर्व सांसद नमोनारायण मीणा के कार्यकाल में कब्रिस्तान की चारदीवारी के लिए 3 लाख रुपए सांसद कोष से स्वीकृत किए थे। उक्त राशि से चारदीवारी का कार्य पूर्ण नहीं हो सका। अधूरे निर्माण से बरसात में कब्रिस्तान में पानी भर जाता है। आवारा पशु हमारे पूर्वजों की कब्रें ढहा देते हैं। विधायक ने मौके पर ही प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता कर प्रकरण का शीघ्र निस्तारण करवाने के निर्देश दिए।

0 Response to "विधायक हरीश मीणा ने लिया कब्रिस्तान भूमि का जायजा"
एक टिप्पणी भेजें