भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रभुलाल सैनी का किया स्वागत, राज्य सरकार को बताया विफल
उनियारा | नवनियुक्त भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रभुलाल सैनी व पूर्व मंत्री डॉ. प्रभुलाल सैनी का रविवार को बस स्टेंड पर स्थानीय भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर व आतिशबाजी स्वागत किया।
प्रदेश उपाध्यक्ष प्रभुलाल सैनी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी में अनुशासन कायम रहे, कार्यकर्ताओं में आपस में सामंजस्य व तालमेल बना रहे इसके लिए भरपूर प्रयास करूंगा। उन्होंने कहा कि विधानसभा 2023 एवं लोकसभा 2024 का चुनाव में सभी भाजपा एकजुट होकर जीत हासिल करके रहेंगे। पार्टी किसके नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी। इस बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि पार्टी कमल के निशान व प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी।
राजस्थान की सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार हर मोर्चे पर विफल हो गई है। महिलाओं पर अत्याचार इतने बढ़ गए हैं कि राजस्थान महिला अत्याचार के मामले में नबर एक पर आ गया। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता बाबूलाल कासलीवाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष राकेश बढ़ाया, भाजपा मंडल अध्यक्ष नमो नारायण गौतम, भाजपा शहर महामंत्री जगदीश साहू, किसान नेता बद्री भारती, तेजपाल सैनी, चंद्रप्रकाश जैन, पार्षद प्रकाश प्रजापत, मसरूर अहमद, मनोज शर्मा, सत्यनारायण गुप्ता, प्रहलाद सैनी, लोकेश सैनी, सत्यनारायण खंडेलवाल, राजा बाबू खींची, संजय शर्मा, पंछी पटवा आदि मौजूद थे।

0 Response to "भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रभुलाल सैनी का किया स्वागत, राज्य सरकार को बताया विफल"
एक टिप्पणी भेजें