Advertisement

देवली में 24 घंटों में 3 इंच बारिश

देवली में 24 घंटों में 3 इंच बारिश

 


बीसलपुर बांध में एक सेमी पानी की आवक, शाम तक हो सकती है तेज और मध्यम बारिश

देवली | देवली शहर में आज सुबह 8 बजे तक बीते 24 घंटों में तीन इंच से ज्यादा बारिश हुई है। बीसलपुर डेम में भी पानी की मामूली बढ़ोत्तरी दर्ज हुई है।

एक सेंटीमीटर बढ़ा बीसलपुर डेम का जलस्तर

रविवार शाम को मौसम विभाग ने टोंक समेत 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। देर रात से सुबह तक देवली और आसपास के क्षेत्रों में कभी तेज तो कभी धीमे बारिश का दौर चला। बीसलपुर परियोजना के नियंत्रण कक्ष की सूचना के मुताबिक 24 घंटों के दौरान 3 इंच 10 एमएम बारिश रिकॉर्ड हुई है, जो इस सीजन की सबसे ज्यादा वर्षा है। उधर बीसलपुर डेम में आज एक सेमी की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। कल सुबह 8 बजे डेम का जलस्तर आरएल 313.31 था, जो सोमवार सुबह 313.32 हो गया।


आज फिर तेज बारिश की संभावना


मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक देवली क्षेत्र में बारिश का जोर बना रह सकता है। मौसम में नमी बनी हुई है और दक्षिणी- पूर्वी तंत्र अभी बरकरार है। पूर्वानुमान के मुताबिक दोपहर बाद ये तंत्र फिर से सक्रिय हो सकता है। ऐसे में संभावना है कि दोपहर बाद देवली शहर व आसपास के क्षेत्रों में तेज, मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। ये तंत्र शाम तक सक्रिय रह सकता है।

0 Response to "देवली में 24 घंटों में 3 इंच बारिश"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status