विधायक हरीश मीणा ने देवली शहर में कई विकास कार्यों का लोकार्पण किया
देवली | विधायक हरीश मीणा ने रविवार को शहर में कई विकास कार्यों का लोकार्पण किया। पंचायत समिति सभागार भवन में जन सुनवाई की। उन्होंने कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार ने प्रदेश में चैमुखी विकास करवाएं हैं। जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी आमजन को मिला है। इसी के चलते राज्य में कांग्रेस की सरकार रिपीट होगी। राज्य की कांग्रेस सरकार ने विकास कार्यों को जहां गति दी है।
आमजन की भावनाओं का भी ख्याल रखा है। जिसके चलते कई जन कल्याणकारी योजना राज्य में चल रही है जिसका लाभ मिला है। देवली-उनियारा विधानसभा क्षेत्र में भी अपेक्षा से ज्यादा रिकॉर्ड तोड़ विकास कार्य हुए हैं। सड़क, चिकित्सा व शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर काम हुए हैं जो पहले नहीं हो पाए थे। 4 माह बाद विधानसभा के चुनाव आयोजित होने जा रहा है। लिहाजा अब सब लोगों को केवल बूथ तक जाकर अपना मतदान करना है, ताकि आपके शहर में जो विकास की गति मिली है वह रुके नहीं। जनसुनवाई में आई समस्याओं का निस्तारण हाथों-हाथ करने के निर्देश विधायक ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए।
इस दौरान पंचायत समिति प्रधान गणेश राम जाट,उपप्रधान महादेव मीना, कांग्रेस पार्टी के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष रतनलाल हाड़ा, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह राणावत, मंडल अध्यक्ष विनोद पुजारी सहित उपखंड स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे। विधायक हरीश मीणा ने नगर पालिका की ओर से कब्रिस्तान में करवाए गए विभिन्न विकास कार्यो, ज्योति कॉलोनी में नवनिर्मित सड़क, श्री बोयडा गणेश मंदिर में हाई मास्ट लाइट का लोकार्पण करते आमजन समर्पित किया।

0 Response to "विधायक हरीश मीणा ने देवली शहर में कई विकास कार्यों का लोकार्पण किया"
एक टिप्पणी भेजें