Advertisement

 जिले में वर्षा का दौर जारी आमजन जल भराव क्षेत्रों से दूर रहें

जिले में वर्षा का दौर जारी आमजन जल भराव क्षेत्रों से दूर रहें


टोंक,। राजस्थान सहित पूरे जिले में मानसूनी वर्षा का दौर जारी है। मानसून के दौरान होने वाली वर्षा के कारण जिले के अधिकतर बांध, तालाब, कुएं, नहर, नदी एवं बरसाती नाले उफान पर है। जिला प्रशासन ने आमजन से इन बांधों, बरसाती नालों, तालाब एवं नदियों पर नहीं जाने एवं इनसे दूर रहने की अपील की है। जिला प्रशासन ने बताया कि वर्तमान में जिले के अधिकतर बांध, तालाब नदी एवं बरसाती नालों में पानी की निरंतर आवक हो रही है। आमजन द्वारा इन नदी-तालाबों एवं जलभराव के आसपास पिकनिक तथा सैर-सपाटे करने के कारण जनहानि होने का अंदेशा बना रहता है। जिला प्रशासन ने आमजन से इन जल भराव क्षेत्रों के पास नहीं जाने तथा इनसे दूर रहने के निर्देश दिए है, ताकि जिले में किसी भी प्रकार दुर्घटना एवं जनहानि नहीं हो।

0 Response to " जिले में वर्षा का दौर जारी आमजन जल भराव क्षेत्रों से दूर रहें"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status