अल्पसंख्यक बालक आवासीय विद्यालय में प्रवेश प्रारंभ
मंगलवार, 11 जुलाई 2023
Comment
टोंक,। जिले में अल्पसंख्यक समुदाय के छात्रों के लिए राजकीय अल्पसंख्यक बालक आवासीय विद्यालय टोंक का संचालन वर्ष 2023-24 में प्रारंभ हो चुका है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नितेश कुमार जैन ने बताया कि आवासीय विद्यालय में कक्षा 6, 7 एवं 8 के छात्रों के लिए समस्त शैक्षणिक व अन्य सुविधायें निःशुल्क होंगी। उन्होंने बताया की मदरसों में कार्यरत मदरसा शिक्षा सहयोगियों आदि का सहयोग अपेक्षित है। साथ ही, सीटों का चयन प्राथमिकता व मेरिट के आधार पर किया जायेगा। जैन ने बताया कि विद्यालय में प्रवेश संबंधी जानकारी कार्यालय के दूरभाष नंबर 01432-294509 पर ले सकते हैं।

0 Response to "अल्पसंख्यक बालक आवासीय विद्यालय में प्रवेश प्रारंभ"
एक टिप्पणी भेजें