Advertisement

राजपूत समाज की बैठक में महिला शिक्षा पर जोर दिया

राजपूत समाज की बैठक में महिला शिक्षा पर जोर दिया


मालपुरा | राजपूत सभा तहसील शाखा मालपुरा की बैठक राजपूत छात्रावास में आयोजित की गई। बैठक में राजपूत सभा के प्रदेश अध्यक्ष रामसिंह चंदलाई विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मालपुरा राजपूत समाज की ओर से प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया गया। प्रदेश अध्यक्ष ने समाजबंधुओं को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा से समाज का विकास होगा । उन्होंने महिला शिक्षा पर जोर दिया। प्रदेश अध्यक्ष ने समाज को संगठित रह कर कार्य करने की आवश्यकता जताई। उन्होंने कहा कि सामाजिक रूप से संगठित रह कर राजनैतिक पहचान बनाने की जरूरत है। राजपूत समाज शिक्षा के क्षेत्र में भी नए आयाम स्थापित करे इसके लिए प्रयास किए जाने चाहिए।

0 Response to "राजपूत समाज की बैठक में महिला शिक्षा पर जोर दिया"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status