मालपुरा को जिला बनाओ आंदोलन को लेकर क्रमिक अनशन पर बैठी महिलाएं
मंगलवार, 11 जुलाई 2023
Comment
मालपुरा | जिला बनाओ आंदोलन को लेकर कोर कमेटी द्वारा चलाए जा रहे क्रमिक अनशन के तहत रविवार को व्यास सर्किल पर महिलाएं क्रमिक अनशन पर बैठी। बीते एक सप्ताह से ज्यादा दिनों से चल रहे क्रमिक अनशन में लगातार क्षेत्र के लोग बारी बारी से क्रमिक अनशन कर रहे हैं।
इससे पहले मालपुरा को जिला बनाने की मांग को लेकर हजारों लोगों ने शहर में विशाल रैली निकाली और सीएम के नाम एसडीएम को ज्ञापन भी दिया। इसके अलावा आंदोलन के दूसरे चरण में मालपुरा बंद भी रखा गया, लेकिन अभी तक मालपुरा को जिला बनाए जाने के संबंध में सरकार से संकेत मिलने का इंतजार है।

0 Response to "मालपुरा को जिला बनाओ आंदोलन को लेकर क्रमिक अनशन पर बैठी महिलाएं"
एक टिप्पणी भेजें