सेंट सोल्जर महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय की छात्राओं ने फिर रचा कीर्तिमान
टोंक | सेंट सोल्जर महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय की छात्राओं ने महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा में इस वर्ष भी कीर्तिमान स्थापित किए हैं। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. प्रिया सक्सेना ने बताया कि बीते दिनों विवि द्वारा बीएससी तृतीय वर्ष, द्वितीय वर्ष एवं प्रथम वर्ष के परीक्षा परिणाम घोषित किए हैं, जिसमें छात्राओं ने अपने ही सफलता के रिकॉर्ड तोड़े हैं। इस वर्ष तृतीय वर्ष में 11 जिन छात्राओं ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए हैं उनमें सुरभि शर्मा 89.19 प्रति., कोमल साहू 86-7 प्रति, साक्षी यादव 85.78 प्रति., वंशिका जैन 85.4 प्रति., प्रतिभा शर्मा 84.74 प्रति., पीहू अग्रवाल 83.11 प्रति,, कुनिका माछलपुरिया 81.78 प्रति., साक्षी कुलश्रेष्ठ 81.4 प्रति,,, रिंक मीणा 80.89 प्रति., अंजली 80 प्रति शामिल है। वहीं, 40 छात्राओं ने 70 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित हासिल किए हैं। इसी प्रकार बीएससी द्वितीय वर्ष में पूजा मीणा 73.4 प्रति., स्वाति राजावत 72.74 प्रति, प्रगति कुलश्रेष्ठ 70.67 प्रति., पायल राजौरा 70.37 प्रति. एवं बीएससी प्रथम वर्ष में नेहा बैरवा 81.33 प्रति., सोनू सैनी 81.04 प्रति. एवं मुस्कान शर्मा 80.59 प्रति अंक अर्जित किए हैं। महाविद्यालय के निदेशक बाबूलाल # शर्मा ने छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पढ़ाई का कोई शॉर्टकट नहीं होता। श्रेष्ठ परीक्षा परिणाम आपके नियमित अध्ययन व अनुशासन की देन है। प्रबंध निदेशक हितेश शर्मा ने भी छात्राओं को बधाई दी। इस अवसर पर व्याख्याता राघवेंद्र सिंह नामा, अमित रणवाल, हरिशंकर शर्मा, अरुण गर्ग, हरिओम शर्मा, नीतिश शर्मा, जावेद खान, आकांक्षा शर्मा, शिप्रा सक्सेना, जीना सविहा, प्रेरणा चौरासिया, अवधेश पारीक, निशा चौधरी, निकेता तिवारी, नाजिया खान, मोहम्मद जुबेर, जेवा, निहारिका गौतम, काजल कंवर, संदीप कुमार ने भी छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

0 Response to "सेंट सोल्जर महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय की छात्राओं ने फिर रचा कीर्तिमान"
एक टिप्पणी भेजें