राजस्थान मिशन 2030 को लेकर प्रतियोगिताएं आज
गुरुवार, 31 अगस्त 2023
Comment
रिपोर्टर:- (लक्ष्मी चंद शर्मा )
निवाई | स्थानीय राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गुरूवार को 12 बजे राजस्थान मिशन 2030 से संबंधित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता प्रभारी डॉ. सोना अग्रवाल ने बताया कि महाविद्यालय में गुरूवार को राजस्थान मिशन 2030 को लेकर प्राचार्य डॉ. उषा बागडी के सानिध्य में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिसमें महाविद्यालय में अध्ययनरत समस्त छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि राजस्थान मिशन 2030 के तहत 1 सितंबर को निबंध प्रतियोगिता व 2 सितंबर को भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
0 Response to " राजस्थान मिशन 2030 को लेकर प्रतियोगिताएं आज"
एक टिप्पणी भेजें