Advertisement

 भगवान को राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन का पर्व

भगवान को राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन का पर्व




पीपलू |
पीपलू क्षेत्र में बुधवार को रक्षाबंधन का पर्व धूमधाम से मनाया गया। हालांकि भद्रा के कारण ज्यादातर परिवारों में रक्षाबंधन सुबह से नहीं मनाया गया। वहीं कुछ परिवारों में बहनों की व्यवस्तता के चलते पूंछ काल में रक्षा बंधन मनाया गया। पंडितों के अनुसार इसमें भद्रा का दोष नहीं माना जाता है। इसके अलावा कई बहनों ने सर्वप्रथम भगवान को राखी बांधने के बाद भाईयों को राखी बांधते हुए दीर्घायु की कामना की तो भाईयों ने बहनों को उपहार देते हुए रक्षा करने का संकल्प लिया। वहीं जिन्होंने भद्रा में राखी नहीं बांधी वो बुधवार रात 9 बजकर 02 मिनट पर शुभ मुहूर्त में राखी बांधना शुरु किया। यह सिलसिला गुरुवार सुबह 7 बजकर 1 मिनट तक चलेगा। इधर रक्षाबंधन पर भद्रा का साया होने के चलते कस्बे के मुख्य बाजार में खरीदारी चरम पर रही। राखी बांधने का मूहुर्त रात्रि में होने से कस्बें के बाजारों में महिलाओं की भीड़ ज्यादा दिखी। राखी के अलावा महिलाओं की यह भीड़ सौंदर्य प्रसाधन की दुकानों के अलावा कपड़ों की भी खरीदारी करने में व्यस्त दिखी। रक्षाबंधन के दिन मुख्य बाजार में जाम के हालात बने रहे।


0 Response to " भगवान को राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन का पर्व"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status