Advertisement

जिला जूनियर व सब जूनियर तीरंदाज़ी प्रतियोगिता 17 को

जिला जूनियर व सब जूनियर तीरंदाज़ी प्रतियोगिता 17 को

 

निवाई। जिला तीरंदाजी संघ टोंक द्वारा जिला जुनियर और सब जूनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन 17 सितम्बर को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय निवाई में किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में टोंक जिले के तथा आरएए पोर्टल पर एनओसी प्राप्त खिलाड़ी पुरुष एवं महिला वर्ग भाग ले सकेंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ी 16 सितम्बर तक आरएए पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य रूप से करवाना सुनिश्चित करें। पंजीकरण करने के लिए राजस्थान तीरंदाजी संघ का यूआईडी नम्बर प्राप्त करना आवश्यक होगा। प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों को पुरस्कृत किया जाएगा तथा चयनित खिलाड़ी 26 से 29 सितम्बर को बीकानेर में आयोजित राजस्थान राज्य जूनियर ओर सब जूनियर तीरंदाजी चैंपियनशिप में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

0 Response to "जिला जूनियर व सब जूनियर तीरंदाज़ी प्रतियोगिता 17 को"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status