Advertisement

हिन्दी दिवस पर हुई प्रतियोगिताएं

हिन्दी दिवस पर हुई प्रतियोगिताएं

 


निवाई। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राहोली में हिंदी दिवस मनाया गया जिसके अध्यक्षता स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ योगेंद्र सिंह नरूका द्वारा की गई। प्रधानाचार्य ने बताया कि स्थानीय विद्यालय के साहित्यिक गतिविधि प्रभारी जयनारायण मीणा निर्देशन में स्थानीय विद्यालय में हिंदी दिवस मनाया गया। जिसमें भाषण प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता और चित्रकला आदि प्रतियोगिता करवाई गई। हिंदी दिवस पर राष्ट्रभाषा हिंदी के विकास, प्रसार एवं अस्तित्व पर विद्यालय के विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। इस अवसर पर स्थानीय विद्यालय में लक्ष्मण सिंह चौधरी द्वारा पीटीआई के रूप में नव नियुक्ति कार्य ग्रहण करवाया गया। इस अवसर पर गौरीशंकर चौधरी, लोकेश चौधरी, प्रेमचंद बैरवा आदि उपस्थित रहे

0 Response to "हिन्दी दिवस पर हुई प्रतियोगिताएं"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status