Advertisement

देवधाम जोधपुरिया के लिए पदयात्रा हुई रवाना

देवधाम जोधपुरिया के लिए पदयात्रा हुई रवाना

 


निवाई। श्री देवनारायण पदयात्रा संघ खलीलाबाद मौजा के तत्वावधान में सातवीं पदयात्रा गुरुवार को देवधाम जोधपुरिया के लिए रवाना हुई। पदयात्रा संघ के भेरुलाल गुर्जर, रतनलाल गुर्जर, प्रहलाद मीणा, रामप्रसाद बाज्या रतिराम बाज्या, देवकिशन गुर्जर, देवराज गुर्जर, पंकज, हरिराम गुर्जर,रामअवतार गुर्जर, शिवजी गुर्जर ने बताया पदयात्रा श्री राधा कृष्ण मंदिर में ध्वजा पूजन के बाद देव महाराज की झांकी की महा आरती में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पदयात्रा गांव के मुख्य मार्ग से होते हुए बरौनी सिरस सडक़ मार्ग पर पहुंची। इस दौरान देव महाराज के जयकारों से संपूर्ण वातावरण गूंज उठा। पदयात्री नाचते गाते चल रहे थे। पदयात्रा बरौनी होते हुए आनंदा नाथ बाबा भरथल धाम पहुंची। जहां रात्रि विश्राम के बाद पदयात्रा शुक्रवार को देवधाम जोधपुर के लिए रवाना होकर वनस्थली होते हुए देव धाम पहुंचेगी। जहां ध्वज चढ़ाने के बाद पदयात्री देव महाराज के दर्शन करके पुण्य कमायेगे ।

0 Response to "देवधाम जोधपुरिया के लिए पदयात्रा हुई रवाना"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status