देवली के रोड़वेज बस स्टैंड स्थित कपड़े की दुकान से 20 हजार नगदी चोरी
बाई तरफ का चद्दर काटकर अंदर घुसे थे चौर,
दूसरी तरफ से ना दिखे इसले लिए टांगा कपड़ा
टोंक/देवली (हरि शंकर माली)। रोडवेज बस स्टैंड स्थित एक कपड़े की दुकान में बीती रात चोरों ने सेंध लगाकर गल्ले में रखी नकदी चुरा ली। वारदात का पता दुकान मालिक के सुबह प्रतिष्ठान पर पहुंचने पर लगा। जहां दुकान का एक हिस्से का लोहे का चद्दर कटा हुआ था। वहीं, गल्ले से राशि गायब थी।
वारदात बस स्टैंड में भेरुजी मंदिर के पास स्थित नेमीचंद दुलीचन्द राटा की दुकान में हुई। दुकान के बाई ओर के हिस्सा से लोहे का चद्दर काट कर चोर अंदर घुसे। दुकान के गल्ले को तोड़कर उसमें रखे करीब 18 से 20 हजार रुपए चुरा लिए। वारदात स्थल पर काफी मात्रा में बुझी हुई माचिस तिल्लियां भी पड़ी है। गनीमत रही कि आग नहीं लगी नहीं तो समूची कपड़े की दुकान आग के आगोश में हो जाती।
सार्वजनिक गौशाला वाले रोड से किसी को कुछ दिखाई नहीं दे, इसके लिए चोरों ने उस तरफ कपड़े का चद्दर टांग दिया। पीड़ित नेमीचंद और उनके बेटे शैलेश राटा ने बताया कि चोरों ने 18 से 20 हजार रुपए की नकदी चुराई है। माल चोरी होने जैसा उन्हें नहीं लग रहा है। सुबह 9:30 बजे दुकान खोलने पर वारदात का पता लगा। सूचना पर देवली पुलिस ने मौका मुआयना कर वारदात की जानकारी ली।

0 Response to "देवली के रोड़वेज बस स्टैंड स्थित कपड़े की दुकान से 20 हजार नगदी चोरी"
एक टिप्पणी भेजें