जांगिड़ समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन को लेकर बैठक आज
शुक्रवार, 15 सितंबर 2023
Comment
पीपलू (ओपी शर्मा)। कस्बे के श्री विश्वकर्मा मंदिर मे जांगिड़ समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन को लेकर शुक्रवार दोपहर 2.00 बजे तहसील सभा अध्यक्ष एडवोकेट हनुमान प्रसाद जांगिड़ रानोली व सम्मेलन समिति अध्यक्ष शंकरलाल जांगिड बनवाड़ा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित होगी। जिला मीडिया प्रभारी कृष्ण कुमार जांगिड़ पीपलू ने बताया कि बैठक में 24 सितंबर को शिवालय उद्यान मे होने वाले युवक-युवती परिचय सम्मेलन की व्यवस्थाओं पर चर्चा की जाएगी।

0 Response to "जांगिड़ समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन को लेकर बैठक आज"
एक टिप्पणी भेजें