Advertisement

 16 से 22 नवंबर तक मनाया जाएगा सतरंगी सप्ताह

16 से 22 नवंबर तक मनाया जाएगा सतरंगी सप्ताह


टोंक । मतदाता जागरूकता के लिए जिले में स्वीप गतिविधियां आयोजित की जा रही है। इन्हीं स्वीप गतिविधियों के तहत 16 नवंबर से 22 नवंबर तक जिले में सतरंगी सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। सतरंगी सप्ताह के आयोजन को लेकर मुख्य कार्यकारी अधिकारी देशलदान ने बताया कि सतरंगी सप्ताह कार्यक्रम के आयोजन का आधार रंग है। रंगों के आधार पर प्रत्येक दिवस अलग-अलग एक्टिविटी आयोजित होगी।
नोडल अधिकारी (स्वीप) ने निर्देश दिए कि सतरंगी सप्ताह, जिला, उपखंड, ग्राम, पंचायत स्तर एवं प्रत्येक बूथ लेवल पर आयोजित किया जाए। सतरंगी सप्ताह के तहत विभिन्न कार्यक्रमों के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। प्रभारी अधिकारी तय करें कि प्रत्येक बूथ लेवल पर किस प्रकार रंगों का समायोजन कर एक्टिविटी आयोजित की जाएगी। जिसके तहत 16 नवंबर से सतरंगी सप्ताह का आयोजन किया जाएगा जिसमें प्रत्येक दिन अलग-अलग एक्टिविटी का आयोजन होगा। प्रथम दिन बैंगनी, दूसरे दिन नीला, तीसरे दिन आसमानी, चौथे दिन हरा, पांचवे दिन पीला, छठे दिन नारंगी एवं सातवें दिन लाल कलर पर आधारित मतदाता जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।

0 Response to " 16 से 22 नवंबर तक मनाया जाएगा सतरंगी सप्ताह"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status