Advertisement

 विधानसभा चुनाव 2023 को लेंवे गम्भीरता से-रविकांत सिंह

विधानसभा चुनाव 2023 को लेंवे गम्भीरता से-रविकांत सिंह




आचार संहिता की हो पालना

निवाई | स्थानीय उपखंड अधिकारी कार्यालय में रिटर्निंग अधिकारी रविकांत सिंह की अध्यक्षता में एफ एसटी व एसएसटी प्रभारियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में रिटर्रिंग अधिकारी रविकांतसिंह ने प्रभारियों को अवश्यक दिाशा निर्देश देते हुए कि विधानसभा चुनाव 2023 को गम्भीरता से लेते हुए कहा कि चुनाव आचार संहिता में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरते। इस दौरान उन्होंने बैठक में मौजूद अधिकारियों व कर्मचारियों को चुनाव आचार संहिता की पालना का ध्यान रखते हुए वाहनों में नकदी, कीमती सामानो, मादक पदार्थों की जब्ती पर विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए एवं आम नागरिको को अनावश्यक परेशानी नही होनी चाहिए। उन्होने आम जनता से अपील की है कि इन सामानों का परिवहन करते समय पुख्ता दस्तावेज अपने पास रखे, एफएसटी व एसएसटी प्रभारियों द्वारा जाँच करने पर दस्तावेज दिखाया जाना जरूरी समझे। उन्होंने कहा कि जांच के समय सन्तोषपूर्ण जवाब देने एवं आवश्यक दस्तावेज दिखाए जाने  पर उसे जाने दिया जाए। बैठक में निवाई पुलिस उपाधीक्षक महावीर सिंह, एसएसटी व एफएसटी चुनाव प्रभारी निर्मल शर्मा, प्रभारी मुकेशकुमार चौधरी, रमेश जाट व प्रध्युमनसिंह गुर्जर सहित कई मतदान अधिकारी मौजूद थे।

0 Response to " विधानसभा चुनाव 2023 को लेंवे गम्भीरता से-रविकांत सिंह"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status