निवाई | राजस्थान विधान सभा चुनाव 2023 के चुनावों में विशेष योग्यजन मतदाताओं के लिए अब वोट डालना बहुत ही आसान हो गया हैं। रिटर्निग ऑफिसर रविकांत सिंह ने बताया कि इस बार के राजस्थान विधान सभा चुनाव में चुनाव आयोग ने विशेष योग्यजन मतदाताओं के लिए मतदान करने की विशेष सुविधाए उपलब्ध करवाई है। उन्होंने बताया कि दिव्यांग व वृद्धजन मतदाता मतदान के लिए मतदान केन्द्र पर रैम्प सुविधा, वृद्धजन को मतदान के लिए सहायक, दिव्यांग को व्हील चेयर, दिव्यांग को मतदान करने में अन्य से प्राथमिकता व होमवोटिंग की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। रिटर्निंग अधिकारी रविकांत सिंह ने आगे बताया कि दृष्टिबाधित ब्लाईड मेन विमेन मतदाता के लिए पीठासीन अधिकारी डमी बैलेट सीट उपलब्ध करवाएगा। दृष्टिबाधित मतदाता ब्रेल मे लिखी डमी बैलेटशीट को पढकर प्रत्याशी क्रमांक, नाम व राजनीतिक दल को जान सकेंगे।
0 Response to " विशेष योग्यजन मतदाताओं के लिए अब वोट डालना होगा बहुत ही आसान- रिटर्निंग ऑफिसर रविकांत सिंह"
0 Response to " विशेष योग्यजन मतदाताओं के लिए अब वोट डालना होगा बहुत ही आसान- रिटर्निंग ऑफिसर रविकांत सिंह"
एक टिप्पणी भेजें