Advertisement

 शत प्रतिशत मतदान के लिए लोगों को करें जागरूक -रविकांत सिंह

शत प्रतिशत मतदान के लिए लोगों को करें जागरूक -रविकांत सिंह

जागरूकता कार्यक्रम को लेकर 15 से 24 तक अभियान शुरू

निवाई | विधान सभा चुनाव 2023 में स्वीप योजना के तहत जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार मतदान बढ़ोत्तरी को लेकर नवम्बर माह में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। रिटर्निंग अधिकारी रविकांत सिंह ने मतदान अधिकरियों व मतदान कर्मचारियों को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि शत प्रतिशत मतदान के लिए लोगों को जागरूक करें। रिटर्निंग अधिकारी रविकांत सिंह ने बताया कि मतदान वृद्धि के लिए  आम नागरिकों, सरकारी कर्मचारियों व अधिकारियों से संकल्प पत्र भरवाए जाएंगे। इस दौरान ढिंढोरा पीटवाना, पीले चावल वितरण, डोर टू डोर जनसम्पर्क,  ऑडियो किल्प का प्रसारण करवाने सहित कई जागरूकता के कार्यक्रमों का आजन किया जाएगा।। उन्होंने बताया कि शहरी व ग्रामीण क्षेत्रो में सरकारी कर्मियों, आम नागरिको को मतदान अवश्य करने का संकल्प पत्र भरवाएं जाएंगे। मतदाता जागरूक करने के लिए ढिंढोरा पिटवाने का कार्यक्रम 21 नवम्बर से 24 नवम्बर तक रहेगा। इसी प्रकार शुभ कार्य की तर्ज पर मतदाताओं के घर-घर जाकर मतदान अवश्य करने के लिए पीले चावल वितरित कर निमंत्रण दिए जाएंगे। इसके लिए 15 नवम्बर से 20 नवम्बर तक विशेष अभिायान चलाए जाएंगे।

0 Response to " शत प्रतिशत मतदान के लिए लोगों को करें जागरूक -रविकांत सिंह"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status